WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी शक्ति वंदन रैली

 


सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रदेश की मोहन यादव की डबल इंजन की सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दिन रात काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिती में तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन रैली निकाली गई। स्कूटी रैली जनपद पंचायत प्रांगण से प्रारंभ होकर गांधी भवन ,कचहरी चौक, सर्किट हाउस, जिला अस्पताल होते हुए भाजपा कार्यालय में समापन हुआ रैली के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मातृशक्ति द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय डागोरिया जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी जी,भाजपा जिला मंत्री सुश्री रानी बघेल जी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुश्री बिंदु बघेल जी, श्रीमती किरण बहाने जी श्रीमती कविता शर्मा जी, सुश्री कंचन सोनी जी,श्रीमती नीतू दुबे जी श्रीमती वंदना बेस जी श्रीमती अपर्णा दुबे जी, श्रीमती पुष्पा मेहंदी रत्ता जी, पार्षद श्रीमती मालती पांडे जी, श्रीमती राजकुमारी वरमैया जी एवं लाभार्थी बहने उपस्थित रही
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर वो काम कर रही है जो महिलाओं के हित में हो आज महिलाएं आत्मनिर्भर तो बनी ही है इसी के साथ नारी शक्ति का सशक्तिकरण भी हुआ है। इसी के तहत आज यह नारी वंदन रैली का आयोजन किया गया। रैली में उपस्थित मातृशक्ति ने कहा की हम सब मिल कर एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को बुलंद करेंगे और आने वाले लोकसभा में हर घर से कमल खिलाने दिन रात एक कर देंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनों ने द्वारा पैदल और स्कूटी रैली में सम्मिलित होकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!