जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी की सूची
Seoni December 17, 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को और अधिक गतिशील व सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अंतर्गत जिले की समस्त ब्लॉक एवं उपब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
बरघाट विधानसभा
-
बरघाट ब्लॉक – मनोज राहंगडाले
-
कुरई ब्लॉक – शिवनारायण उइके
-
सुकतरा ब्लॉक – तेजसिंह रघुवंशी
-
गंगेरूआ ब्लॉक – नीलकंठ बाहेश्वर
सिवनी विधानसभा
-
सिवनी ग्रामीण – किशोरीलाल कुंजाम
-
गोपालगंज – कमलेश सनोडिया
-
सिवनी शहर – तनवीर अहमद
-
बंडोल – संजय बघेल
-
मुंगवानी – राजेश उर्फ राजू सनोडिया
-
बखारी – सुरेश परते
-
चमारी – प्रभातसिंह ठाकुर
केवलारी विधानसभा
-
केवलारी – सुभाष बघेल
-
उगली – वीरेन्द्रराज ‘पप्पू’ ठाकुर
-
कान्हीवाड़ा – श्यामसिंह उर्फ बब्बू ठाकुर
-
धनौरा – आदित्य नारायणसिंह विकास बघेल
-
छपारा – गुलाब साहू
लखनादौन विधानसभा
-
आदेगांव – उत्तम धुर्वे
-
धूमा – अरूण चौकसे
-
नागनदेवरी – प्रकाश परते
-
सालीवाड़ा – श्रीमती किरण करवेती
-
घंसौर – विजय उइके
-
केदारपुर – बसोरीलाल बल्लारी
-
लखनादौन – दिनेश सिंह ठाकुर
कांग्रेस नेतृत्व ने जताया विश्वास
नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह, लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह ‘बाबा’, जिला प्रभारी एवं परासिया विधायक सोहन वाल्मीकी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, विनोद वासनिक सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति आभार व्यक्त किया।


