सिवनी 02 जून 2023
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका
गांधी जी का दिनांक 12 जून 2023 को जबलपुर आगमन हो रहा है। जहॉं श्रीमती
गांधी जी एक रोड़ शो के बाद विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी।
श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आगमन की तैयारियों के संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) कमलनाथ जी के निर्देशानुसार दिनांक 4 जून 2023 दिन रविवार को अपराहंत 3 बजे कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में बैठक रखी गयी है। जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, समस्त मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ व विभागो के अध्यक्ष गण, तथा जिला, जनपद पंचायत एवं नगरपालिका, नगरपरिषद के कांग्रेस पक्ष के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण बैठक में आमंत्रित है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने बैठक में आमंत्रित कांग्रेस पदाधिकारी गणो से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील किया है।



