छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन आज दिघौरी में

तीन दिवसीय प्रवास के दौरान करेंगे भक्तों से चर्चा

सिवनी यशो:- ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के प्रिय शिष्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का आज 21 सितंबर को गुरूधाम दिघौरी में आगमन होने जा रहा है। महाराजश्री 21 सितंबर की सायं 5.30 बजे दिघौरी पहुंचेंगे और 23 सितंबर की दोपहर तक यहीं रहकर गुरूभक्तों को दर्शन लाभ देंगे।
ज्ञात हो कि महाराजश्री अपना चातुर्मास अहमदाबाद में पूर्ण करने के पश्चात पहली बार पूज्य गुरूदेव ब्रम्हालीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की जन्मस्थली गुरूधाम दिघौरी पहुंच रहे हैं। महाराजश्री तीन दिवसीय प्रवास के तहत शनिवार से सोमवार तक यहीं रूकेंगे एवं सोमवार को ही दोप. 12 बजे नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!