छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आसिफ जरदारी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गये

भाजपा जिला कार्यालय में हुआ स्वागत
जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएँ

आसिफ जरदारी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गये - Seoni News
आसिफ जरदारी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गये

सिवनी यशो: – सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आसिफ जरदारी को मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल ने जिला वक्फ बोर्ड सिवनी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
मोहम्मद आसिफ जरदारी को अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही वक्फ बोर्ड की नई कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। वक्फ कमेटी के मध्यप्रदेश के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी एवं वक्फ कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल द्वारा अनुमोदित आदेश में 07 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष शफीक पटेल झालोन, सचिव शहजाद बेग बोरदई, कोषाध्यक्ष निसार खान गोरखपुर, एवे तीन सदस्य के रूप में अकील खान भगत सिंह वार्ड, हैदर शाह विश्वकर्मा विश्वकर्मा बिल्डिंग कस्तूरबा वार्ड एवं मोहम्मद नूमान बोरदई को शामिल किया गया है । मो. आसिफ जरदारी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डाँ. सनवर पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है ।
वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर आसिफ जरदारी अपनी घोषित कमेटी के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने उन्हें तथा उनकी पूरी कमेटी को बधाई देते हुये कहा कि जिले में अल्पसंख्यक समाज के बीच कार्य करने के लिये आपको एवं आपकी कमेटी को जो जिम्मेदारी मिली है उस जिम्मेदारी का समाज के हित में बेहतर निर्वाहन करें और जिम्मेदारी का निर्वाहन करने में समाज के बीच संदेश दें कि भाजपा के कार्यकत्र्ता को जो जिम्मेदारी मिलती है उसका वह पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन करते है । श्री दुबे ने आसिफ जरदारी और पूरी कमेटी को शुभकामनाएँ देते हुये उनका फूल मालाओं से अभिनंदन किया और मिठाई खिलाई ।
वक्फ बोर्ड के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आसिफ जरदारी एवं उनकी कमेटी के अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान प्रवासी विधायक प्रताप दादा अड़सड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, दीवान साद अली, ज्ञानचंद सनोडिया, आनंद शर्मा, संजीव मिश्राा, श्रीनिवास मूर्ति, युवराज राहंगडाले, दिलीप अग्रवाल, बाबा पांडे, राजू यादव, राज ठाकुर, पप्पू जाफर, मंजूर खान, हैदर शाह, सुलेमान ताज, शहजाद बेग, कलीम उद्दीन, राशिद, हामिद खाान, मो. शाबिर खान, गोलू सिराज, पीरू खान, जित्तू यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button