छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी नगर दक्षिण मंडल में प्रवासी विधायक योजना अंतर्गत संपन्न हुये विभिन्न कार्यक्रम

सिवनी नगर दक्षिण मंडल में प्रवासी विधायक योजना अंतर्गत संपन्न हुये विभिन्न कार्यक्रम - Seoni News

सिवनी :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार महाराष्ट्र राज्य के धमानगाँव के विधायक प्रताप अडसड़ जी का संगठनात्मक दौरा नगर भाजपा दक्षिण मंडल में शनिवार 26 अगस्त को सम्पन्न हुआ ।
ें विधायक प्रवास योजन के तहत मंडल बैठक (सत्यापन व मूल्यांकन)
जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधि व मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी बैठक में प्रवासी विधायक का संबोधन हुआ । महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती निशा नाग के निवास मे प्रवासी विधायक एवं अतिथियों का भोजन हुआ जहां सैनिक परिवार से भेंट की गयी। भाजपा कार्यालय में मीडिया इंफ्लूलेंस कार्यक्रम में युवाओं को प्रवासी विधायक श्री अड़सड़ सोशल मीडिया के प्रभारी श्री त्यागी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया की आवश्यकता के संबंध में चर्चा की । कार्यक्रम की अगली कड़ी में वृद्धा आश्रम मे पहुँचकर प्रवासी विधायक एवं भाजपा की टीम ने वृृद्धजनों से भेंट व फल वितरण, किया । सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम अंतर्गत आशीष अग्रवाल , डॉ नीलिमा बघेल, लक्ष्मी कमलेश, सुनील अग्रवाल से संपर्क किया व विकास तीर्थ कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन की भव्यता को देखा इसके पश्चात मठ मंदिर दर्शन व मूर्तिकर विक्की कश्यप का सम्मान किया गया। अंत मे जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निवास मे सर्व समाज प्रमुखो से भेंट कार्यक्रम कर भोजन पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के निवास मे सम्पन हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button