4 फरवरी को सिवनी में विधानसभा स्तरीय VB G RAM G कार्यशाला, श्रमिक सम्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय बजट 2026–27 पर संवाद, श्रमिकों के सम्मान के साथ संगठनात्मक दिशा तय होगी
Seoni 03 February 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय VB G RAM G कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल कार्यशाला, केंद्रीय बजट 2026–27 पर संवाद तथा श्रमिक सम्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन 4 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे संगई ग्राम पंचायत भवन में किया जाएगा।
इस विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं लखनवाड़ा मंडल प्रभारी संतोष अग्रवाल, VB G RAM G कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश बैस, लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष नितेश सनोडिया सहित पूर्व मंडल अध्यक्षों की विशेष उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान VB G RAM G योजना के अंतर्गत श्रमिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय बजट 2026–27 में श्रमिकों, किसानों, युवाओं एवं जनकल्याण से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा कर संगठनात्मक रणनीति और भावी कार्ययोजना तय की जाएगी।
VB G RAM G श्रमिक सम्मान संवाद अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलओ, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
संगठन की दृष्टि से इस कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है।



