Tue, 24 Nov 2026 | 06:38:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सेवा पखवाड़ा प्रत्येक समाज तक ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें -  श्रीमती मीना बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 11, 2025 10:48 pm / Post views : 1137

सेवा पखवाड़ा प्रत्येक समाज तक ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें -  श्रीमती मीना बिसेन
शेयर करें:
सिवनी, 11 सितंबर 2025 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पं. अटल बिहारी वाजपेयी परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में किया गया।

सेवा ही कार्यकर्ता की पहचान - मीना बिसेन

जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि - "सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को प्रत्येक समाज तक ले जाकर कार्यकर्ता सेवा भाव का कार्य करें। हमारे मन में सच्ची सेवा भावना होनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता की छवि हमेशा अलग और प्रेरणादायी रहनी चाहिए। स्वच्छता, वृक्षारोपण या अन्य सामाजिक कार्य हों – समाज की निगाह भाजपा कार्यकर्ताओं पर होती है।" उन्होंने कहा कि आगामी प्रत्येक कार्यक्रम चाहे प्रशासनिक स्तर पर हो या पार्टी स्तर पर, उसका अधिकतम लाभ जनता तक पहुँचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से जुटना चाहिए और नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को जीवन में उतारना चाहिए।

कार्यशाला में बनी कार्ययोजना

श्रीमती बिसेन ने सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से बताई। उन्होंने जानकारी दी कि - सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी को जिला संयोजक बनाया गया है। सहसंयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, अनिल गोल्हानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया और विवेक बिसेन नियुक्त किए गए हैं। मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएँ एवं आयोजन समितियाँ गठित होंगी। [caption id="attachment_34852" align="alignleft" width="300"]सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता सेवा पखवाड़ा सिवनी: भाजपा जिला कार्यशाला में मीना बिसेन का आह्वान | 17 सितंबर से 2 अक्टूबर[/caption]

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं के विचार

डॉ. ढालसिंह बिसेन (पूर्व सांसद)

"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। यह हमारे लिए सौभाग्य है कि हमारे पास इतना विश्वसनीय नेतृत्व है जिस पर पूरा विश्व भरोसा कर रहा है।"

कमल मर्सकोले (विधायक, बरघाट)

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा – "भाजपा सरकार जो कार्य कर रही है उसकी कांग्रेस से अपेक्षा नहीं की जा सकती। हमें इन उपलब्धियों का अधिकतम प्रचार करना चाहिए।"

नरेश दिवाकर (पूर्व विधायक)

"सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं बल्कि - जनसेवा और समाजहित के कार्य हैं। हमें इस तरह काम करना होगा कि जिले की गूँज पूरे प्रदेश में सुनाई दे।"

राकेश पाल सिंह (पूर्व विधायक)

"हमारा लक्ष्य सरकार और संगठन दोनों के माध्यम से जनसेवा करना है। आज दुनिया मान रही है कि - प्रधानमंत्री मोदी जी का हर वक्तव्य मानव कल्याण और विश्व कल्याण की भावना से भरा है। अब भारत किसी महाशक्ति से झुकता नहीं, बल्कि उन्हें झुकाने की क्षमता रखता है।"

सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक राजेश त्रिवेदी ने बताया कि -

17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। कार्यकर्ता समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाएँगे ताकि आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण हो सके। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की उन्होंने जानकारी दी ।

कार्यशाला की शुरुआत और उपस्थिति

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। [caption id="attachment_34853" align="alignright" width="300"]सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता सेवा पखवाड़ा सिवनी: भाजपा जिला कार्यशाला में मीना बिसेन का आह्वान | 17 सितंबर से 2 अक्टूबर[/caption] संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालमणि राय ने किया। आभार प्रदर्शन सचिन अवधिया ने किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी और धीरसिंह भलावी शामिल रहे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रमुख, नगरीय व ग्राम निकायों के अध्यक्ष-पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-seva-pakhwada-2025-hitanand-pm-modi-madhya-pradesh/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें