भाजपा का सिवनी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन 08 अप्रैल को
Seoni 06 April 2025
सिवनी यशो: – आगामी 8 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सिवनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में आयोजित किया गया है । आयोजित यह सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता , बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न होगा ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने उक्त सम्मेलन के विषय में भाजपा मीडिया विभाग के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों, संगठन की विकास यात्रा, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पार्टी की भूमिका आदि विषयों पर उन्हें प्रशिक्षित करने का समय समय पर आयोजन करती है । उसी कार्ययोजना के तहत प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आगामी 08 अप्रैल को सिवनी विधानसभा का सक्रिय कार्यकत्र्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन निर्धारित तीन विषयों पर केन्द्रित होगा यथा पहला भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार, दूसरा विषय है भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन तथा प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षो में विकसित भारत की ओर यात्रा । पार्टी के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सिवनी विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति आपेक्षित है । श्री अग्रवाल ने कहा है कि सिवनी विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिती सुनिश्चित करने के लिये विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों को सम्मेलन की सूचना देना सुनिश्चित करें।



