WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सदस्यता अभियान पर्व को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 30 अगस्त को

सिवनी यशो:- भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन में नए साथियों को जोडऩे का महापर्व है। सामाजिक समरसता, देश को समृद्धि तथा परम वैभव पर ले जाने के हमारे लक्ष्य और संकल्प के साथ नए साथी जुड़ेंगे तो संगठन और अधिक सशक्त होगा। इसी उद्देश्य से शुक्रवार 30 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आशय की बात सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा कही गई।

   विधायक श्री राय द्वारा आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए सिवनी विधानसभा प्रभारी गजानन पंचेश्वर द्वारा बताया गया कि, शुक्रवार 30 अगस्त को स्थानीय बाहुबली लान यह आयोजन किया गया है जिसमें सिवनी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल, सभी शक्ति केंद्र, एवं सभी बूथ केन्द्रों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी, जिला प्रबंध समिति, सभी जिला पदाधिकारी, के साथ ही सभी वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल की कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, बूथ समिति एवं सदस्यता अभियान टोली के सदस्यों को इस कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यशाला दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी।

विधायक श्री राय ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान संगठन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। हमें संगठन में नए लोगों को जोडऩे के लिए हर घर तक संपर्क करना है। समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों संगठन से जोडऩा है। हमारी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन जन के विकास के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उससे लाभांवित हितग्राहियों से भी संपर्क करना है। विशेषकर मातृशक्ति को इस सदस्यता अभियान के माध्यम से हमें संगठन मे जोडऩा है।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी आमंत्रितों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन एवं विधानसभा प्रभारी श्री गजानन पंचेश्वर द्वारा किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!