धर्मसिवनीहेल्थ

क्रिकेट में दोनों टीमें एक – एक मैच जीती, फिट इंडिया में खेल सप्ताह का आयोजन

   सिवनी यशो:- खेल सप्ताह में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत खेलेगा क्रिकेट मैच में दोनों टीम में एक-एक में जीत लिया है। साथ ही वॉलीबॉल, कबड्डी एवं अन्य खेल प्रतियोगिता चल रही है। केंद्र सरकार के निर्देश पर फिट इंडिया के तहत खेल एवं कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई है।। इस कड़ी में स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर 26 अगस्त से 31 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ खेल सप्ताह आयोजित है। 26 एवं 27 अगस्त को लगातार 2 क्रिकेट मैच खेले गए।

     इसमें दोनों टीम एक-एक मैच जीत कर विजय रही। फिट इंडिया कार्यक्रम के पहले मैच में संजय अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई। जिसमें निर्णायक की भूमिका श्रीमती संगीता की रही । इस आयोजन में खेल विभाग के अब्दुल हक, फैजल खान एवं राकेश नागफासे, अब्दुल वाहिद, नंदन श्रीवातरी,अयोध्या विश्वकर्मा, दीपक डागा, अनंत मिश्रा, महेंद्र, असद, पवन, बिलाल, समीम खान डॉ सत्या, काशी, प्रकाश, शरद दुबे, इंदर ,जावेद खान, और यादव अजय ठाकुर प्रतिश ठाकुर सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!