मध्यप्रदेशसिवनी

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में सहायक यंत्री और उपयंत्री एकपक्षीय भारमुक्त, स्थानांतरण आदेश तुरंत प्रभाव से लागू

विभागीय आदेश - सभी अधिकारी नई पदस्थापना में उपस्थित हों

Jabalpur 25 September 2025

सिवनी यशो:- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, परिक्षेत्र जबलपुर में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सभी सहायक यंत्री और उपयंत्री को एकपक्षीय भारमुक्त किया गया है। यह निर्णय उन अधिकारियों पर लागू किया गया है,

जिन्होंने स्थानांतरण आदेश के विरूद्ध कोर्ट से स्थागन आदेश लेकर नई पदस्थापना में जाने से परहेज किया।

जानकारी के अनुसार सिवनी जिला सहित अन्य जिलों में कुछ सहायक यंत्री और उपयंत्री स्थागन आदेश के सहारे पदस्थ रह गए थे।

इन मामलों में राजनैतिक क्षेत्र के कार्यकर्ता और नेता,

जो उनके स्थानांतरण आदेश से संतुष्ट थे,

उन्हें मिल स्थगन के बाद रूके हुये सहायक यंत्री और उपयंत्री स्थानांतरण में रूचि लेने वाले नेताओं चिड़ाते हुये मनमानी भी कर रहे थे और राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं की छाती पर मूंग दल रहे थे ।

वहीं विभाग के इस प्रकार के आदेश से वे व्यक्ति बेहद मायूस हुये है जो इन सहायक यंत्रियों और उपयंत्रियों के भरोसे मनमाने कार्य कर रहे थे

और इन से उपकृत होकर मलाई काट रहे थे ।

प्रशासन ने अब इस स्थिती को समाप्त कर सभी अधिकारीयों को नई पदस्थापना में तुरंत उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, परिक्षेत्र जबलपुर ने पत्र (क्र./4/3/स्था./ग्रायासे/2025) में कहा कि –

संबंधित अधिकारी एकपक्षीय भारमुक्त किए जा चुके हैं और आदेश का पालन अनिवार्य है।

विकास भवन, भोपाल को भी आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है ताकि

शासन स्तर पर निगरानी बनी रहे।

इस कदम से प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि-

कोर्ट के स्थागन आदेश और

स्थानीय राजनीतिक दबाव किसी को भी पदस्थापना से रोक नहीं सकते।

इस आदेश से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया सुचारू हुई है बल्कि

कर्मचारियों के कर्तव्य पालन और

क्षेत्रीय राजनीतिक संतुलन में भी मजबूती आई है।

https://www.mpgkpdf.com/2021/09/mp-rural-engineering-services.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!