विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाल कर दिया गया नशामुक्ति का संदेश
Seoni 01 June 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 31 मई 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) का आयोजन फुटबाल मैदान सिवनी में किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने प्रात: 7.30 बजे कार्यक्रम में उपस्थित समस्त बच्चे, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, इसके उपरांत प्रात: 7.40 बजे तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित नशामुक्ति रैली को हरी झण्?डी दिखाकर रवाना किया गया।
संदीप परते उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सिवनी द्वारा बताया कि 31 मई 2025 को” विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ”के अवसर पर युवाओं, छात्र/छात्राओं एवं जनसामान्य में बढ़ती हुई तम्बाकू /धुम्रपान सेवन की प्रवृति को रोकने एवं जनजागृति हेतु जिले में रैली का आयोजन किया गया । उक्त रैली जिला फुटबाल ग्राउड पुलिस लाईन सिवनी से प्रांरभ होकर सोमवरी चौक से होते हुये अंबिका चौक, शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के सामने परतापूर रोड , सोमवरी चौक , सिंधी कालोनी होते हुये जिला फुटबाल ग्राउड में समापन हुआ ।
इस अवसर पर ज्ञानचंद सनोडिया नगर पालिका अध्यक्ष सिवनी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से श्रीमति मनु धुर्वे एवं अब्दुल हक एवं समर कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त करे रहे बच्चे, महेश कुमार नेमा सचिव जिला फुटबाल संघ सिवनी, गायत्री परिवार से सुंदरलाल बघेल एवं सहयोगी, ब्रम्ह कुमारी आश्रम से गीता दीदी एवं सहयोगी, न्यू अभिनय प्रयास से दीपक सिंगोंतिया एवं सहयोगी, इसके अतिरिक्त अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनधि सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए। सामाजिक कार्यकर्ता, छिददीलाल श्रीवास, प्रगेश नामदेव, इमरान खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंत में संदीप परते द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।



