WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

वैश्विक स्वास्थ में आयुर्वेद का योगदान अमूल्य  

   छिंदवाड़ा यशो:-  भारत सरकार आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश प्रतिवर्ष धनतेरस भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जाता है । 29 अक्टूबर को 9 वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के होने वाले मुख्य आयोजन के पूर्व आज जिला चिकित्सालय के आयुर्वेद  मेडीकल ऑफीसर डॉ. प्रवीण रघुवंशी एवं डॉ हेमंत दुबे द्वारा भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फुटवेअर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ( FDDI ) राष्ट्रिय संस्थान में यूजी पीजी विद्यार्थियों एवं टीचिंग स्टाफ का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही डॉ रघुवंशी द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदव्याख्यान माला की थीम  में बताया गया की आयुर्वेदिक दिनचर्या ऋतुचर्या एवं स्वर्ण प्राशन का उपयोग करके विद्यार्थी  शारीरिक एवं मासिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। 
सदव्रत, आचार रसायन, मेध्य रसायन आयुर्वेदिक औषधि जैसे ब्राह्मी जटामंशी अश्वगंधा  गूगल घृत दूध सहिजन अमला हरितकी  आदि का प्रयोग करके जीवन निरोगी एवं दीर्घायु हो सकता है। आज पूरे विश्व स्तर पर स्वास्थ्य में आयुर्वेद की उपयोगिता की मांग निरंतर बढ़ रही है और विदेशों में आयुर्वेदिक औषधि हर्बल ड्रग के नाम पर बहुत अधिक मात्रा में आयात कर प्रयोग कि जा रही  है, जिसमे भारत सरकार आयुष विभाग का योगदान अहम है। 
आयुष विभाग के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पूरे आज पूरे देश प्रदेश एवं साथ ही जिले में लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रहे हैं जिसके अंतर्गत योगासन आयुर्वेदिक औषधि चिकित्सी जांच परामर्श एवं स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखना के लिए आवश्यक दिनचर्या रात्रि चरण एवं गतिविधियों का पालन कराया जाता है ।यह मुख्य कार्यक्रम एफडीडीआई रिटेल बिल्डिंग में इंस्टिट्यूट की फैकल्टी प्रवीण कड़वे सुशांत यादव नजरिम कुरैशी एवं विद्यार्थी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!