बालाघाटहेल्थ

आयुष्मान सप्ताह 1 से 8 सितम्बर तक आयोजित

   बालाघाट यशो:- नगर की समाजसेवी संस्था सहस्त्रबाहु एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयुष्मान भारत योजना में 31 अगस्त 2024 तक सममलित पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जो 1 सितम्बर रविवार से 8 सितम्बर 2024 रविवार तक आयोजित किया जावेगा। उक्त आयोजन के संबंध में संस्था  की शिविर प्रभारी श्रीमती नूतन ताम्रकार ने बताया कि नगर के प्रमुख स्थानों के पर शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जावेगा, साथ ही पुराने बने हुये आयुष्मान कार्ड में केवायसी करवाकर कार्ड को अपडेट भी किया जायेगा।
 आयुष्मान सप्ताह के दौरान गौरवपथ, मोतीनगर स्थिति सहस्त्रबाहु चाय हाउस में कार्यालय रहेगा यहां पर आयुष्मान सप्ताह के दौरान प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें। संस्था ने नये एवं पुराने पात्र हितग्राहियों से अपनी परिवार समग्र आईडी, आधारकार्ड एवं लिंक मोबाईल लाकर आयुष्?मान बनवाने की अपील की गई है। नागरिक आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल पर अपने नाम की जानकारी भी इसमें प्राप्त कर सकते है। भारत सरकार द्वारा बनाये गये आयुष्मान कार्ड, आंगनवाड़ी अथवा वार्ड प्रभारी के माध्यम से यथाशीघ्र हितग्राही को उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!