मध्यप्रदेशबालाघाटसिवनी

राखी का वादा हुआ पूरा, सांसद भारती पारधी की पहल से सिवनी-बालाघाट फोरलेन को 3,458 करोड़ की मंजूरी

91.64 किमी लंबे फोरलेन से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, विधायक कमल मर्सकोले और भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के प्रयास भी रहे महत्वपूर्ण

सिवनी-बालाघाट फोरलेन को 3,458 करोड़ की मंजूरी, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Seoni 25 August 2026

बालाघाट/सिवनी यशो:- पिछले रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधकर बालाघाट-सिवनी फोरलेन की सौगात मांगने वाली बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी की पहल अब ऐतिहासिक विकास परियोजना में बदल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में 91.64 किलोमीटर लंबे सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे को फोरलेन, पेव्ड शोल्डर सहित विकसित करने के लिए 3,458 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत किया जाएगा।

सांसद भारती पारधी ने इस स्वीकृति को क्षेत्रवासियों के लिए रक्षाबंधन का उपहार बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री से बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मांग रखी थी और आज वह मांग स्वीकृत होकर विकास की ऐतिहासिक सौगात बन गई है।

राखी बांधकर मांगा था फोरलेन का उपहार

पिछले रक्षाबंधन पर सांसद भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधते हुए बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए फोरलेन सड़क की मांग रखी थी। सांसद ने इस मांग को क्षेत्र की प्राथमिक और वर्षों पुरानी आवश्यकता बताते हुए लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। विभिन्न मुलाकातों और पत्राचार के माध्यम से उन्होंने परियोजना की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास जारी रखे।

अब कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद सांसद भारती पारधी ने कहा कि राखी का वादा पूरा हुआ और भाई का उपहार मिल गया। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन के निर्माण से बालाघाट-सिवनी क्षेत्र विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन और विधायक कमल मर्सकोले भी जुटे रहे

इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की स्वीकृति के पीछे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के लगातार प्रयास भी महत्वपूर्ण रहे। पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने भी फोरलेन की आवश्यकता को लेकर लगातार पत्राचार और प्रयास किए। वहीं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने भी इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा और परियोजना की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत रहे।

विधायक कमल मर्सकोले ने पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बरघाट प्रवास के दौरान मंच से सिवनी-बालाघाट फोरलेन की मांग रखी थी। इसके बाद भी उन्होंने इस मांग को लगातार आगे बढ़ाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने भी किया लगातार पत्राचार

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भी सिवनी-बालाघाट फोरलेन को क्षेत्र की अत्यंत आवश्यक और प्राथमिकता वाली मांग बताते हुए लगातार पत्राचार एवं प्रयास किए। परियोजना को मिली मंजूरी पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क जिले और क्षेत्र की जनता के लिए बहुत उपयोगी, आवश्यक और प्राथमिकता वाली मांग थी।

उन्होंने कहा कि फोरलेन बनने से सिवनी-बालाघाट के बीच आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद भारती पारधी, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन और बरघाट विधायक कमल मर्सकोले के प्रयासों की भी सराहना की।

व्यापार, कृषि और रोजगार को मिलेगी गति

91.64 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण से सिवनी और बालाघाट के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ महाराष्ट्र सहित आसपास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। बेहतर सड़क अधोसंरचना का लाभ व्यापार, कृषि, उद्योग, परिवहन और रोजगार के क्षेत्र में भी मिलने की संभावना है।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोनों जिलों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

बालाघाट-सिवनी को ऐतिहासिक सौगात

सांसद भारती पारधी ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक सौगात की बधाई दी।

राखी का वादा पूरा हुआ, भाई का उपहार मिला और अब बालाघाट-सिवनी विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़े :-

कांधों पर कांवड़, कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर निकले कांग्रेसजन

श्रावण में शिवमय हुआ सिवनी, सातवें दिवस गूंजी धर्म, संस्कार और सद्भाव की अमृतवाणी

श्रावण शुक्ल प्रदोष पर शिवमय हुआ सिद्धपीठ मठ मंदिर, 1100 कमल पुष्पों से हुआ सहस्रार्चन

आजादी के 80 साल: क्या आम आदमी को मिली वह आजादी जिसकी कल्पना की गई थी?

“आपके प्रमोशन के साथ मेरा इमोशन जुड़ा है”: CM मोहन यादव का ऐलान- अब साल दर साल नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पदोन्नति

https://www.facebook.com/share/p/1Ky1Y7SG8J/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button