छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बम भोले कावड़ यात्रा आनंदपूर्ण संपन्न

 

बम भोले कावड़ यात्रा आनंदपूर्ण संपन्न - Seoni News
बम भोले कावड़ यात्रा आनंदपूर्ण संपन्न

सिवनी यशो:- भगवान् श्री लक्ष्मी नारायण जी के आशीर्वाद से लक्ष्मीनारायण मंदिर बस स्टेण्ड से प्रारम्भ होकर मां बेनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा से 21 अगस्त सोमवार प्रात: से दिघौरी तक मोटर सायकल से निकाली गई। पवित्र बम-बम भोले कांवड यात्रा शिव भजनो की सुमधुर धुन के साथ निकाली जाएगी जिसमें समिति के सभी सदस्य एवं शिव भक्त शामिल हुए।

बम भोले कावड़ यात्रा आनंदपूर्ण संपन्न - Seoni News
बम भोले कावड़ यात्रा आनंदपूर्ण संपन्न

देवाधि देव महादेव भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास मे ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली बम बम भोले कावड़ यात्रा इस वर्ष भी मोटर सायकल वाहनों से प्रात: 8:30 बजे मां बैनगंगा के उद्गगम स्थल मुंडारा से कलशों में पवित्र जल भरकर बम-बम भोले के जय उदघोष के साथ निकाली गई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के सभी सदस्यों के द्वारा उदगम स्थल मुंडारा मे विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बैनगंगा की आरती व पूजनपाठ किया गया गया, तदोपरांत डी जे की सुमधुर धुन मे शिव भजनो के साथ बम-बम बोले कांवण यात्रा आरंभ होकर बडकुमारी, गोपालगंज मार्ग से होते हुए मात्तृधाम पहुंची। जहां पर सभी श्रद्धालुगणों द्वारा विराजित मां त्रिपुर सुंदरी का दर्शन, पूजन कर तत्पश्चात यात्रा कातलबोडी से मुंगवानी होते हुए पितृधाम दिघौरी पहुंची। बाबा भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्यों व श्रद्धालुगणों के द्वारा पवित्र मां बैनगंगा के जल से जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण किया गया।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से आप सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया इन्होने सेैकड़ों की संख्या में पहुंचकर कावड़ यात्रा को सफल बनाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button