धर्मसिवनी

श्रीराम कथा की भव्य गूंज से बंदेली हुआ भक्तिमय

केवलारी क्षेत्र में 9 दिवसीय श्रीराम कथा, अंतिम दिन रावण वध व रामराज्य प्रसंग होगा विशेष

सिवनी/छींदा यशो:- समीपस्थ ग्राम बंदेली (केवलारी) में आयोजित श्रीराम कथा इन दिनों पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का केंद्र बनी हुई है। 08 अप्रैल से प्रारंभ इस 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

कथा स्थल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था

प्रख्यात कथा वाचक ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान श्रीराम नाम की अमृत वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

बंदेली में चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ और मंच पर निर्विकल्प जी

ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजन से न केवल आध्यात्मिक जागरण हो रहा है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

 अंतिम दिन विशेष आकर्षण

आयोजन समिति के अनुसार, 16 अप्रैल को कथा के अंतिम दिन रावण वध एवं राम राज्य अभिषेक का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।

 आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

 धर्म और संस्कृति का संगम

ग्राम बंदेली में आयोजित यह श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

 कथा वाचक का हुआ सम्मान

श्रीराम कथा समापन अवसर पर कथा व्यास ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी को इंदौर (म.प्र.) से प्रकाशित समाचार पत्र “स्विफ्ट” का गौ सेवा विशेषांक सप्रेम भेंट किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी प्रमोद मोदी, वरिष्ठ पत्रकार मनीष जैन, प्रदीप राय, आनंद कौशल (चिंटू), मनीष अवस्थी, संतोष मोदी सहित अनेक गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 “भक्ति, संस्कृति और सेवा का संगम—बंदेली में श्रीराम कथा बनी आस्था का महासागर!”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button