मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मेडिकल काँलेजो में जन औषधी केन्द्र संचालित किये जाने की मांग बरघाट बिधायक ने मुख्यमंत्री से की

सिवनी यशो:- बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव से भेंट की और मध्यप्रदेश विधानसभा में शानदार बजट के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा बरघाट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यो पर चर्चा कर अनेक मांगों से संबंधित पत्र सौंपे । बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने सिवनी मेडिकल काँलेज के लिये प्रदेश की प्राथमिकता से चिंता के लिये मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया और मांग की गयी कि केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता को सस्ती दवाईयाँ उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र प्रारंभ किये गये है ।

मेडिकल काँलेजो में जन औषधी केन्द्र संचालित किये जाने की मांग बरघाट बिधायक ने मुख्यमंत्री से की - Seoni News
प्रदेश के हर मेडिकल काँलेजो में इन केन्द्रो को भी संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाये और इनके लिये स्थान सुरक्षित किये जाये । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डाँ. अभिजीत सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला अध्यक्ष पीतपालसिंह बघेल, समाजसेवी हरकचंद टेमरे, तोमेश बोपचे , रामलाल राय सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे ।

विकास के प्रकाश से अब कोई भी वंचित नहीं रहेगा : बरघाट विधायक कमल मर्सकोल 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button