सिवनी

वंदना सिहोतिया का इलाज के दौरान निधन: अंतिम संस्कार आज गुरूवार को प्रात: 10:30 बजे

  छपारा यशो:- छपारा निवासी एम एस सी की छात्रा वंदना सिहोतिया का बुधवार को निधन हो गया । डाँक्टर ने छात्रा की मौत का कारण डेंगू बताया है । उक्त छात्रा ने दो दिन पूर्व एम एस सी का पेपर दिया और फिर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी और इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

छपारा के महाराणा प्रताप कॉलोनी के निवासी छात्रा वंदना के पिता घनश्याम सिहोतिया (सचिव ) ने बताया कि वंदना (रुपाली) उम्र 23 वर्ष वर्तमान में दो दिन पहले एम एस सी का पेपर दिया था और उसके बाद अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उसे डाक्टर को दिखाया डाक्टर ने उसे डेंगू मलेरिया बताया और इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया ।

वंदना के निधन से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है । वंदना का अंतिम संस्कार गुरूवार सुबह 10:30 में छपारा मोक्षधाम किया जायेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!