Seoni 23 November 2024
बरघाट यशो:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (maharashtra assembly elections) में महायुति की प्रचंड जीत (Great victory of Mahayuti) पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बरघाट (Bharatiya Janata Party Mandal Barghat) में कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़ कर व बैंड बाजे बजा कर खुशियां मनाएं (celebrate happiness) और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की ( congratulated him by feeding him sweets)।
भारतीय जनता पार्टी के सुजीत सूर्यवंशी ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व का परिणाम (result of effective leadership) है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं (public welfare schemes) से मतदाता (voter) भी खुश हैं उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत (epic win) पर एवं झारखंड (Jharkhand) में पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सुजीत सूर्यवंशी ने सभी जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ मानसिंह नागवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक साहू, सुजीत सूर्यवंशी, राजेश साहू, रमन लुधियाना, सत्यांश भट्ट ,विकास जैन, संजय रंहागडाले ,आनंद लुधियाना, अंशुल रंहागडाले, रजनीश बोपचे अबीर वेश्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






