WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बने बूथ समितियां – राकेश पाल 

 कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी और मजबूत होगी – अभिजीत चौहान

 Seoni 23 November 2024
बरघाट यशो: – भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है हम सब विचार भाव को लेकर संगठन पर्व के तहत संगठन के लिए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता मिलेगी और संगठन मजबूत होगा    
        उक्ताशय की बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं संगठन पर्व के तहत बरघाट मंडल के चुनाव अधिकारी राकेश पाल (Election Officer Rakesh Pal) के द्वारा शक्ति केंद्र प्रभारियों (power center in-charge) की बैठक के दौरान कही गई।
        राकेश पाल ने कहा कि सभी बूथो में समिति का गठन (Formation of committee in booths) कर उसे सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी (omnipresent and omnipresent) बनाये, जिससे बूथ में सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी के लिए काम करें । भारतीय जनता पार्टी आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हम सबके बीच है, भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes of BJP government) का लाभ सभी नागरिकों को प्राप्त हो रहा है जिससे वह भाजपा से जुडऩे आतुर है। हमें लोगों तक पहुंचना है और पार्टी की विचारधारा (party ideology) से अवगत कराना है।    
         श्री पाल ने कहा कि निश्चित ही आप सब अनुभवी कार्यकर्ता है ,आप संगठन पर्व के तहत दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाए और पार्टी को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें।
          बरघाट विधानसभा प्रभारी अभिजीत चौहान ने शक्ति केंद्र प्रभारीयो से कहा कि जिन बूथो में अभी समिति का गठन नहीं हुआ है उन्हें आप शीघ्र अति  शीघ्र एक-दो दिन में करके जिला भाजपा संगठन को अवगत करायें, साथ ही संगठन ऐप पर अपलोड करें। श्री चौहान ने कहा बरघाट विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में जानी जाती है आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत आगामी समय में पार्टी को और मजबूत करेगी।
        इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर श्याम सिंह कुमरे, मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!