WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता

महाविद्यालय कुरई में हुआ प्रथम बालिका सम्मेलन

सिवनी यशो:- प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कुरई द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के मदृदेनजर मतदाताओं में मतदान करने के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान तहत ”प्रथम बालिका सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मतदान के लिए पात्र मतदाता सूची में दर्ज समस्त छात्राओं को मत देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्मेलन के दौरान नव मतदाता छात्राओं को गुलदस्ते से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. पवन सोनिक ने कहा कि नव मतदाता की लोकतंत्र में भागीदारी महत्वपूर्ण है। आयोजित प्रथम बालिका सम्मेलन में मतदान के लिए पात्र सभी छात्राओं ने मतदान का संकल्प लिया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए अन्य गतिविधि भी संपादित की गई। कार्यक्रम के दौरान रासेयो स्वयंसेवक, कॉलेज विद्यार्थी एवं समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!