मंडलाक्राइममध्यप्रदेश

EOW ने सरपंच-सचिव पर FIR दर्ज, बेलखेडी पंचायत में 22.87 लाख गबन

बिना काम किए कागज़ों में दिखाए निर्माण, सरकारी राशि निकाली

Mandla 27 November 2025

मंडला यशो:- आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मंडला जिले की ग्राम पंचायत बेलखेडी में बिना निर्माण कार्य कराए 22,87,370 रुपये की शासकीय राशि गबन के मामले में सरपंच बीरन सिंह काकोडिया और सचिव मिथलेश उददे के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।

 शिकायत पर हुई EOW की कार्रवाई

ग्रामवासियों की शिकायत के आधार पर EOW जबलपुर द्वारा की गई जांच में पाया गया कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच पंचायत बेलखेडी को विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए शासन द्वारा निधि आवंटित की गई थी। इस अवधि में तत्कालीन सरपंच बीरन सिंह काकोडिया और सचिव मिथलेश उददे ने कागजों पर फर्जी निर्माण दिखाते हुए राशि आहरित की।

 09 निर्माण कार्यों की राशि हुई गबन

जांच में पुष्टि हुई कि पंचायत बेलखेडी एवं ग्राम बीरमपुर में होने वाले सीसी रोड,

चौपाल निर्माण,

पुलिया,

नाली निर्माण एवं पंचायत भवन मरम्मत सहित 09 प्रकार के कार्यों के लिए स्वीकृत राशि को बिना वास्तविक कार्य कराए निकाल लिया गया।

आरोपियों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर कुल 22,87,370/- रुपये की शासकीय राशि का गबन किया।

आरोपियों के नाम और धाराएं

EOW ने बेलखेडी पंचायत में गबन मामले में जिन दो पर FIR दर्ज की है, वे हैं:

आरोपी 1:
🧾  बीरन सिंह काकोडिया, सरपंच ग्राम पंचायत बेलखेडी, जनपद पंचायत बीजाडांडी

आरोपी 2:
🧾 मिथलेश उददे, सचिव ग्राम पंचायत बेलखेडी

इन पर निम्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है:
📌 धारा 409, 420, 120बी भा.द.वि.
📌 धारा 7 सी, 13 (1) ए, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018)

 पद का दुरुपयोग और जांच जारी

EOW जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक निधि का अनुचित लाभ उठाया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/25 दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

EOW ने दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और भुगतान फाइलों को भी कब्जे में लिया है।

ग्रामवासियों ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और गबन की गई राशि को पंचायत विकास कार्यों में वापस लगाया जाए।

EOW की जांच जारी है, आगे और नाम सामने आने की संभावना है

https://www.agniban.com/mp-panchayat-secretary-found-with-meager-salary-and-assets-worth-71-lakh-court-orders-confiscation/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!