क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

छिंदवाड़ा ई.ओ.डब्ल्यू का छापा… करोड़पति निकली सीएमओ दिशा डेहरिया

नगर परिषद् वारासिवनी बालाघाट की सी.एम.ओ. पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा

Chhindwara 30 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने आज नगर पालिका परिषद वारासिवनी, जिला बालाघाट की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दिशा डेहरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 220त्न अधिक संपत्ति अर्जित की है। मामला एवं कार्यवाही: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने अपराध क्रमांक-15/25 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1) बी और 13(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आज 30 जनवरी 2025 को जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीमों ने
तीन स्थानों पर छापे मारे- 1. छिंदवाड़ा स्थित मूल निवास 2. नगर पालिका कार्यालय वारासिवनी, जिला बालाघाट 3. नगर पालिका परिषद कार्यालय व निवास, जिला सिवनी
अब तक मिली संपत्तियों का विवरण- अचल संपत्ति (मकान/दुकान)– कुल 4 मकान 1- एम.आई.जी. कॉलोनी, छिंदवाड़ा- 1500 वर्गफीट – मकान 2- एम.आई.जी. कॉलोनी, छिंदवाड़ा 3000 वर्गफीट दुकान 1- मेन रोड, नागपुर, छिंदवाड़ा, दुकान 2 जे.के. जीन्स शॉप, एम.आई.जी. कॉलोनी, छिंदवाड़ा 2. वाहन कुल 5 चार पहिया वाहन (2) इको स्पोर्ट्स एवं केटा दो पहिया वाहन (3) 3. अन्य संपत्तियां सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू एवं व्यावसायिक सामान कुल अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये बैंक खाते, दस्तावेज, नकद राशि एवं अन्य निवेश की भी जांच जारी कुल अनुमानित अनुपातहीन संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये प्रारंभिक जांच में यह संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जिसकी सघन जांच की जा रही है।

श्वह्रङ्ख टीम द्वारा कार्रवाई- छापेमारी ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई के नेतृत्व में की गई। टीम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक ए. वी. सिंह कर रहे हैं, जबकि निरीक्षक प्रेरणा पांडेय, कीर्ति शुक्ला और छविकांती आर्मों ने वारासिवनी में कार्यवाही की। इसी प्रकार, छिंदवाड़ा में स्वर्णजीत सिंह धामी, लक्ष्मी यादव और विशाखा तिवारी तथा सिवनी में मुकेश खंपरिया के नेतृत्व में छापे मारे गए। जांच जारी, आगे भी खुलासे संभव छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है। संभावना है कि आगे और भी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। श्वह्रङ्ख की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!