मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आया क्रांतिकारी परिवर्तन
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम बनाने का काम कर रही है। प्रदेश शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं के पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई देने लगा है।
योजना के लाभ से लाभान्वित जिले के बरघाट विकासखंड के ग्राम मैली की लाड़ली बहना गीता बाई डोंगरे बताती है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाले 1250 रूपये की राशि उनके लिए बहुत उपयोगी है। श्रीमती गीता बाई बताती है कि वह योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह बहुत अच्छे तरीके से करती है, वह अपने बच्चों की पढ़ाई, कपड़े, खिलौने के साथ ही घरेलू जरूरत का सामान अब स्वयं खरीदती हैं। इसके अतिरिक्त शेष राशि से छोटी-छोटी बचत करने लगी हैं। श्रीमती डोंगरे महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी अभिनव योजना मैदानी स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रदेश शासन का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।