छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सरकारों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उनके खाते में सीधा मिल रहा है – कुलस्ते

केन्द्रीय मंत्री ने लखनादौन में विधानसभा कार्यकत्र्ता सम्मेलन को किया संबोधित

 

भाजपा सरकारों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उनके खाते में सीधा मिल रहा है - कुलस्ते - Seoni News
सिवनी यशो:-मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं का बूथ स्तर तक प्रशिक्षण और समितियाँ बनाने का काम किया गया है वह केवल राजनैतिक दृष्टि से वोट लेने के लिये नहीं बल्कि जन सारोकार और विकास की योजनाओं को छोटे छोटे ग्रामो तक पहुँचाने का माध्यम भी है और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक जिम्मेदारी से पहुँचाने का सीधा माध्यम भी है । भारतीय जनता पार्टी ने विकास और जनकल्याण के जिस प्राथमिकता से काम किये है वह कांग्रेस की सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती हर प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों के खाते में जा रहा है अब कांग्रेस का वह समय समाप्त हो गया जब एक रूपये में से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे । इस आशय की बात केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने लखनादौन विधानसभा के कार्यकत्र्ता सम्मेलन में लखनादौन पप्पी लाँन में उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही ।
श्री कुलस्ते ने कहा कि .पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ कमियों के रहते हम इस विधानसभा में जीत हासिल नहीं कर सके जिसके चलते इस क्षेत्र का विकास जिस गति से होना था वह नहीं हो पाया। किंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में वह सामर्थ्य है कि अगर वह ठान लें तो पत्थर से भी पानी निकाल सकते हैं। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को लखनादौन एवं जिले की सभी विधानसभाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का संकल्प लेना है और परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आगमी चुनाव में जुटना है।
केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने अपने संबोधन प्रदेश में कहा कि 2003 से पूर्व कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। उस सरकार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य बनकर रह गया था। प्रदेश की इस दुरावस्था के लिए कांग्रेस के नेताओं की सोच जिम्मेदार थी। कांग्रेस नेतृत्व सोचता था कि हमें विकास नहीं करना है, क्योंकि अगर विकास हो जायेगा तो जनता हमें क्यों पूछेगी ? कांग्रेसी नेता दबाव व झूठ की राजनीति करते हैं और कांग्रेस अब झूठ की गारंटी बनकर रह गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाजपा जिला महामंत्री और विधानसभा प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ में भाजपा की समितियों का गठन किया है हर बूथ पर पन्ना समिति और उत्सव प्रमुख बनाये गये है प्रत्येक बूथ में व्हाटसएप ग्रुप बनाने का काम हो रहा है और इन गु्रपों में हमारी योजनाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी इन जानकारियों को आम मतदाताओं तक पहुँचाने के लिये हम सभी कार्यकत्र्ता पूरी क्षमता से कार्य करें ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि लखनादौन में आयोजित में कार्यकत्र्ता सम्मेलन का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री नाहर पटेल द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी ने किया । इस दौरान प्रमुख रूप से संगठन के जिला प्रभारी अरूण द्विवेदी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार,विधानसभा विस्तारक अमित वर्मा जिला उपाध्यक्ष विजय उइके,जिला मंत्री प्रमोद पटेल, विधानसभा संयोजक राजेश पारासर श्रीमती पार्वती उइके, अध्यक्ष जनपद पंचायत लखनादौन,श्रीमती मीना गोल्हानी, अध्यक्ष नगर परिषद लखनादौन, दीपक निगम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लखनादौन श्रीमति विजुसा राजपूत, उपाध्यक्ष नगर परिषद अर्जुन, संदीप उईके जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा गजेन्द्र दुबे, अर्जुन उईके सुभाष यादव राजेश्वरी उईके मुकेश अग्रवाल बंटी वर्मा गुरुदयाल कुशवाहा नीरज शर्मा सचिन पाटकर जनपद सदस्य आदेगांव एवं भाजपा जिला संयोजक नमामि नर्मदे विभाग सिवनी रमाकांत चौक से रिंकू शुक्ला लेखराम पटेल बनवारी रजक शशिकांत सारोठिया रोहणी गोल्हानी ललित गोल्हानी उत्तम यादव जी मीसाबंदी सोनू पाराशर मदन पटेल पंकज जैन मंसु यादव सहित समस्त आपेक्षित श्रेणी के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा की सरकारों ने गरीबो का जीवन बदला है – पाटीदार

भाजपा सरकारों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उनके खाते में सीधा मिल रहा है - कुलस्ते - Seoni News

कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संगठन की संभागीय प्रभारी ने श्रीमती कविता पटीदार ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा की असली ताकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीबों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुचं रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके समर्पणभाव से भाजपा विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।

मतदाता सूची में एक एक नाम प्राथमिकता से जुड़वायें – आलोक दुबे

भाजपा सरकारों की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उनके खाते में सीधा मिल रहा है - कुलस्ते - Seoni News

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल है, यहाँ सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय होते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है, यही कारण है कि हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संगठन एक परिवार की तरह है। भाजपा के विस्तार और करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढऩे में हमारे पितृपुरुषों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हमारे कार्यकर्ता संगठन के विस्तार और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पणभाव से कार्यरत हैं। श्री दुबे ने जिले में भाजपा सरकार से लाभाविंत हितग्राहियों के आंकड़े सहित विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के उल्लेखनीय कार्य हुये है जिसका लाभ हमारे जिले को भी मिले है । हमारी जिम्मेदारी है कि यह विकास और जनकल्याण की गति तेजी से आगे बढ़े इसके लिये संकल्प के साथ कार्य में जुट जाये । श्री दुबे ने कहा कि इसके साथ ही हमें जिले में मतदाता सूची का जो हर सेक्टर में वाचन हो रहा है उसमें जो नाम गलत जुड़े है उन्हें कटवाना और जो नाम जुडऩे से वंचित रहे गये है उन्हें जुड़वाने के कार्य में सक्रियता से जुटना है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button