सिवनी यशो:- ”यह सच्चाई और न्याय की जीत, सत्यमेव जयते, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत” गुजरात कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी, अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी। राहुल गांधी की यह जीत देश के न्याय और सच्चाई की जीत है, उन लोगो के मुॅह में करारा तमाचा है जो दबे, कुचले, शोषित वर्ग की आवाज उठाने वालों को किसी भी तरह से दबाना चाहते थे। माननीय सुप्र्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद देश का आम जन भी समझ गया होगा कि सत्ता में बैठे लोग किस तरह से मनमानी पर उतारू है।
राहुल गांधी जी की सजा पर रोक एवं संसद सदस्यता बहाल होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना की उपस्थिति में समस्त कांग्रेस जनों ने बैंड बाजे, फटाखे के साथ खुशी जाहिर कर मिष्ठान वितरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज नाकाम हो गयी है माननीय उच्चतम न्यायालय के न्यायपूर्ण फैसले को धन्यवाद देता हॅू।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, मोहनसिंह चंदेल, अतुलचंद मालू, देवीसिंह चैहान, राजेन्द्र सिसोदिया, डालचंद बर्वे, निर्मल निखारे, गेंदलाल भलावी, राजिक अकील, भीष्मप्रतापसिंह अप्पू ठाकुर, राजू सनोडिया, राजेश मानाठाकुर, पंकज बाउसकर, सुमित मिश्रा, विपिन यादव, दीवान आजम अली, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, अनिल गगवानी, सागर बघेल, शाहिद रानू, विनोद यादव, अंशुल अवस्थती, जिब्राईल अंसारी, रामकिशोर बघेल, श्रीमति ललिता बघेल, शिबू सेंगर, नब्बू भाई, एड. फिरोज कुरैशी, राजा मुबीन, जोएब जकी अनवर, संदीप चैहान, नमन चैरसिया, वसीम रायल,, मोहसिन खान, टिकेन्द्र देशमुख, धनंजय सिंह, नन्दू यादव, राकेश अग्रवाल, साजिद सज्जू खान, सुजीत गोदरे, जयप्रकाश परिहार, नितिन बघेले, रहीम शाह, अंकुश कांडृ्रा, माधव बररिया, मोहित मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहें।



