सिवनी यशो:- शनिवार 26 अक्टूबर को संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी सिवनी डॉ. यशवंत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में नवम आयुर्वेद दिवस वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार के अंतर्गत पी. एच. सी. मुंगवानी में महिलाओं को आयुर्वेद की महत्ता बताते हुए दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचर्या के लाभ एवं महिला स्वास्थ्य एवं गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के प्रति आयुर्वेद के समग्र द्रष्टिकोण जैसे योगासन, आहार, विहार को समझाया गया तथा जीवन शैली संबंधित दिशा निर्देश देकर आयुर्वेद के माध्यम से महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।

