छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नगर पालिका क्षेत्र के रानी दुर्गावती वार्ड में नाली का भूमि पूजन

सिवनी यशो:- छिंदवाड़ा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रसिद्ध शनि मंदिर से लगी नाली का भूमि पूजन बुधवार को नगर पालिका परिषद के इंजीनियर सुरेन्द्र रहँगडाले की उपस्थिति मेंं एवं पूर्व पार्षद नगर भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे , वार्ड पार्षद गोविंदी सैयाम, पार्षद राजेश यादव राजू, पार्षद गोलू पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता हमीद कुरैशी पार्षद विजय मिश्रा उर्फ गोलू पंडित रवि सैयाम और वार्ड अध्यक्ष संदीप माना ठाकुर उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जहां दोनों ओर रोड के नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है तत्पश्चात डामरीकरण का भी प्रस्ताव है जिससे कि क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button