मध्यप्रदेशसिवनी

लूटकांड में बड़ा एक्शन – एसडीओपी पूजा पांडे सहित 10 पुलिसकर्मी निलंबित

लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस खुद बनी लुटेरी - डीजीपी ने एसडीओपी को किया सस्पेंड, आईजी ने 9 पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई

Seoni 10 October 2025

सिवनी यशो:- सिवनी जिले में पुलिस की वर्दी पर कलंक लगाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। हवाला के 3 करोड़ रुपये लूटकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी पूजा पांडे को निलंबित कर दिया है। वहीं आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा ने 9 अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन सिवनी अटैच कर दिया है।

यह भी पढ़ें :<🟥 डाकूओं वाली हरकत करने वाले नौ पुलिस कर्मी निलंबित, जाँच में सीएसपी पर बढ़ सकती है मुश्किल/p>

दरअसल, दो दिन पहले यानी 8 अक्टूबर की रात एनएच-44 शीलादेही बायपास थाना बंडोल क्षेत्र में पुलिस की गश्ती टीम ने एक कार को रोका था। तलाशी में ₹2 करोड़ 96 लाख नकद बरामद हुए, जिसे कटनी निवासी ज्वेलर्स सोहनलाल परमार अपने साथियों के साथ नागपुर ले जा रहा था। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी बताई गई।

लेकिन इस कार्रवाई के बाद कहानी पलट गई —
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रकम जब्त करने के बाद व्यापारियों से मारपीट कर पैसे लेकर उन्हें भगा दिया, और फिर करीब 3 करोड़ रुपये की यह रकम आपस में बाँट ली।

🔍 मामला खुला तो मचा हड़कंप

ज्वेलर्स सोहनलाल परमार को जब इस लूट की जानकारी मिली, तो वे सिवनी पहुँचे और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।


9 अक्टूबर को दिनभर एसडीओपी पूजा पांडे और व्यापारी के बीच बातचीत चलती रही। बताया जा रहा है कि-

पुलिस ने 3 करोड़ में से डेढ़ करोड़ रुपये लौटाने की कोशिश की, लेकिन बाकी राशि के लिए व्यापारी और मीडिया दोनों सक्रिय हो गए।

मामला जैसे ही मीडिया तक पहुँचा, रातोंरात पुलिस विभाग में भूचाल आ गया।
आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा ने तुरंत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन सिवनी अटैच कर दिया, वहीं डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी पूजा पांडे को भी दोषी पाते हुए सस्पेंड कर मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया।

🚨 निलंबित अधिकारी-कर्मचारी की सूची:

  1. एसडीओपी पूजा पांडे, सिवनी

  2. उप निरीक्षक अर्पित भैरम, थाना प्रभारी बंडोल

  3. प्रधान आरक्षक माखन, एसडीओपी कार्यालय सिवनी

  4. प्रधान आरक्षक रविन्द्र उईके, रीडर – एसडीओपी कार्यालय सिवनी

  5. आरक्षक जगदीश यादव, एसडीओपी कार्यालय सिवनी

  6. आरक्षक योगेन्द्र चौरसिया, एसडीओपी कार्यालय सिवनी

  7. आरक्षक (चालक) रितेश, एसडीओपी कार्यालय सिवनी

  8. आरक्षक नीरज राजपूत, थाना बंडोल

  9. आरक्षक केदार, गनमैन – एसडीओपी सिवनी (8वीं वाहिनी विसबल)

  10. आरक्षक सदाफल, गनमैन – एसडीओपी सिवनी (8वीं वाहिनी विसबल)

💬 जनता में आक्रोश, पुलिस की छवि पर धब्बा

इस पूरे प्रकरण ने जिले ही नहीं,

बल्कि प्रदेश भर में सिवनी पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे “पुलिस द्वारा पुलिस की लूट” करार दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसे पुलिस की साख को धूमिल करने वाली शर्मनाक घटना माना है।

डीजीपी कार्यालय ने इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की बात कही है

https://competition.careers360.com/hi/articles/mp-police-si-subedar-recruitment-2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!