राजस्व एवं पुलिस विभाग का एक दिवसीय शिविर का आयोजन, भूमि संबंधी शिकायतों का किया निराकरण
SEONI 17 NOV.
सिवनी यशो:- सिवनी (seoni) क्षेत्र में लगातार मिल रही भूमि संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक
सुनील मेहता ( Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta) के निर्देशन में राजस्व विभाग (revenue Department) से तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं श्रीमान एएसपी गुरूदत्त शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय, सतीष तिवारी थाना प्रभारी थाना कोतवाली सिवनी, उनि ओ. पी. धौलपुरी एवं महिला आरक्षक मंजुलता नागवंशी की टीम गठित कर भूमि संबंधी विवादों का निराकरण हेतु दिनांक 16.11.2024 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन थाना कोतवाली में किया गया ।
शिविर में थाना क्षेत्र में स्थित भूमि पर सीमाकंन,अवैध अतिक्रमण एवं भूमि पर कचरा फेंकने की बात को लेकर कुल 07 शिकायतो का निराकरण किया गया जिनमें आवेदक सलमान खान, अनावेदक नबी खान, आवेदक लोकेष गढेवाल, अनावेदक सीताराम सनोडिया, आवेदक अजय कुमार कुशवाहा, आवेदक सतेन्द्र बघेल, अनावेदक अनिल बघेल एवं अन्य शिकायतकर्ता की भूमि संबंधी शिकायतों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा आवेदक एवं अनावेदकों के मध्य सामंजस्य स्थापित कर शिकायतों का निराकरण किया गया ।





