क्राइमदेश विदेशबालाघाटमध्यप्रदेश

चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद -बालाघाट में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

सीएम बोले, नक्सलियों को नहीं बख्शा जायेगा

Balaghat 14 June 2025
बालाघाट यशो :- मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिले के घने जंगलों में शनिवार को हुई जबरदस्त मुठभेड़ में चार खूंखार नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मौके से रॉकेट लॉन्चर, ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट मुठभेड़ की सराहना करते हुए पुलिस बल को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी इस अभियान में बाधा बनेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

सतर्क पुलिस, नापाक मंसूबों का अंत

मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। लगातार बारिश के बावजूद ऑपरेशन जारी रहा और सुरक्षाबलों ने मोर्चा नहीं छोड़ा।

वीरों को मिलेगा सम्मान, मिलेगा इनाम

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इस साहसिक अभियान में हिस्सा लेने वाले 8 पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार इनाम और सम्मान से नवाज़ेगी। हाल ही में बालाघाट में आयोजित एक समारोह में भी कई जांबाज़ पुलिसकर्मियों को पदोन्नति देकर सम्मानित किया गया था।

पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने बताया कि यह मुठभेड़ बालाघाट जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में देर रात से शुरू हुई थी, जो लंबे समय तक चली। उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ एक ऑपरेशन था, बल्कि प्रदेश के लिए एक संदेश भी कि नक्सलवाद का अंत अब दूर नहीं।https://x.com/DrMohanYadav51/status/1933892069036322997

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!