मंडला पुलिस की बड़ी पहल: 253 गुम मोबाइल लौटाए, कीमत 38 लाख
मंडला पुलिस द्वारा दो वर्षों में 4 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल लौटाए
मंडला पुलिस मोबाइल रिकवरी
मंडला पुलिस की बड़ी सफलता: 253 गुम मोबाइल रिकवर कर वैध धारकों को लौटाए, 38 लाख की संपत्ति वापस
Mandla 27 February 2026
विषय सूची
मंडला यशो:- Mandla Police को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक Rajat Saklecha के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत
आज 253 गुम मोबाइल फोन उनके वैध धारकों को लौटाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत
38 लाख रुपये है।
आज दिनांक 24/02/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान
मंडला पुलिस मोबाइल रिकवरी किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।
अपने गुम मोबाइल वापस पाकर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने मंडला पुलिस का आभार व्यक्त किया।
थाना स्तर पर विकेंद्रीकृत मोबाइल वितरण की अभिनव पहल
आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडला पुलिस द्वारा
डिसेंट्रलाइज्ड मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन (विकेंद्रीकृत वितरण) की व्यवस्था लागू की गई है।
जिला मुख्यालय के अतिरिक्त थाना स्तर पर भी मोबाइल फोन सुपुर्द किए जा रहे हैं,
जिससे नागरिकों को बार-बार मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
इसके साथ ही Kanha National Park से लगे
दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारी स्वयं फरियादियों के घर पहुंचकर
गुम मोबाइल फोन सुपुर्द कर रहे हैं, जो पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा भावना को दर्शाता है।
CEIR एवं NCRP पोर्टल से मोबाइल रिकवरी अभियान को मिली गति
उल्लेखनीय है कि मंडला पुलिस द्वारा
CEIR एवं NCRP पोर्टल के प्रभावी उपयोग,
साइबर डेस्क की सक्रिय भूमिका तथा
थाना स्तर पर गठित प्रशिक्षित टीमों के माध्यम से
मोबाइल रिकवरी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
मंडला पुलिस मोबाइल रिकवरी दो वर्षों में 4 करोड़ से अधिक कीमत
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों में
मंडला पुलिस मोबाइल रिकवरी – कुल 2767 मोबाइल फोन
रिकवर कर उनके वैध मालिकों को लौटाए जा चुके हैं,
जिनकी कुल अनुमानित कीमत
4 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक है।
मंडला पुलिस द्वारा न केवल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है,
बल्कि आमजन को CEIR पोर्टल के उपयोग एवं
साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे उपस्थित
आज कंट्रोल रूम मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान,
थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव,
साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी,
मोबाइल धारक, उनके परिजन एवं पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सूचना: गुम मोबाइल की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज कर आम नागरिक भी अपनी संपत्ति वापस पा सकते हैं।
https://www.facebook.com/MandlaPolice1/posts/%E0%A4%AE%E0%A4



