मध्यप्रदेशसिवनी

एयर इंडिया विमान हादसे के चलते भाजपा ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम स्थगित, अतिथियों ने दो मिनट का मौन रख जताया शोक

Seoni 12 June 2025

सिवनी यशो:-  अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हृदयविदारक विमान हादसे में लगभग 242 यात्री सवार बताए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही समूचे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में सिवनी जिला भाजपा ने इस दुखद परिस्थिति को देखते हुए अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए।जिला भाजपा द्वारा आज “मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण” होने पर ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, पत्रकार वार्ता एवं प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया था। यह आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में होना था, जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में जबलपुर सांसद आशीष दुबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी शामिल होने पहुँचे थे। पत्रकारगण भी वार्ता हेतु कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

इसी बीच जैसे ही अहमदाबाद विमान हादसे की सूचना मिली और प्रदेश भाजपा से कार्यक्रम स्थगन का संदेश प्राप्त हुआ, तत्क्षण जिला भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता सहित समस्त गतिविधियाँ स्थगित कर दी गईं।

मौके पर मौजूद सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस भीषण त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा—

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है। मैं सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!