धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

विधायक मुनमुन और सांसद पारधी की उपस्थिति में शुरू हुआ सूर्य मंदिर पाटोत्सव

Seoni 12 June 2025
सिवनी यशो : टैगोर वार्ड स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में आज दो दिवसीय चतुर्थ पाटोत्सव का भव्य धार्मिक आयोजन वैदिक विधि से किया गया । शनिधाम ट्रस्ट पलारी-सीलादेही के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्ममुहूर्त में भोले बाबा के सानिध्य में पंडित नीरज तिवारी, आशु तिवारी एवं अभिषेक तिवारी के द्वारा गणेश गौरी पूजन,भगवान सूर्यदेव के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में धर्मध्वजा फहराई गई और वेद मंत्रों के बीच मंगलाचरण हुआ।

विधायक मुनमुन और सांसद पारधी की उपस्थिति में शुरू हुआ सूर्य मंदिर पाटोत्सव

प्रात: 11 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुनÓके मुख्य आतिथ्य में के रूप में सम्मिलित हुए। भगवान सूर्यदेव का विधि विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात तत्पश्चात नगर पालिका के सीएमओ विशाल मर्सकोले, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे,एवं इंजी. संतोष तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, स्वागत उपरांत अतिथियों ने मंदिर परिसर में स्थापित ओपन जिम एवं तोरण द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को भी आगे बढ़ाया। विधायक ने मंदिर में स्टील ग्रिल, सीसीटीवी कैमरे एवं बाउंड्री वॉल निर्माण का आश्वासन भी दिया।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, वार्ड पार्षद सुश्री साक्षी डागोरिया की उपस्थिती उल्लेखनीय रही ।

ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सांसद श्रीमती भारती पारधी (बालाघाट-सिवनी), भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, सहित सभी प्रमुख अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। सांसद श्रीमती पारधी ने अपने संबोधन में कहा कि सूर्य देव प्रत्यक्ष देवता है उनकी आराधना जीवन को सुखमय बनाती है । उन्होंने क्षेत्रवासियों पर भगवान सूर्यदेव की कृपा बनी रहने की कामना की।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संतोष अग्रवाल सहित कमल अग्रवाल, प्रदीप राय,राजू यादव पार्षद, घनश्याम बघेल (नमोविमं), गोपाल पवमें, नरेन्द्र टांक, सतीश दुबे, नरेन्द्र ठाकुर , गजानंद पंचेश्वर, मनोज नामदेव, रामलाल राय,अभिषेक तिवारी, मनीष राय, मुकेश चंदेल, आराधना चौरसिया , कविता शर्मा ,नारायण बिसेन, एडवोकेट पंकज जैन, छिद्दीलाल श्रीवास, संतोष जैन गज़़ल, डैनी जैन, रोहित साहू, अभय जैन सहित बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!