नामांकल रैली में सिवनी से बड़ी संख्या में पहुँचेंगे कार्यकर्त्ता
सिवनी यशो:- बालाघाट – सिवनी लोकसभा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी भारती पारधी बुधवार 27 मार्च को भाजपा के प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा , मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिती नामांकन दाखिल करेंगी ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसद विधायको, समस्त जिला पदाधिकारियों सिवनी एवं बरघाट विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती भारीत पारधी बालाघाट में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव सहित वरिष्ठ प्रदेश भाजपा नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिती में नामांकन दाखिल करेंगी यह नामांकन रैली भाजपा जिला कार्यालय बालाघाट से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुँचेगी । इस रैली में सिवनी जिले की सिवनी एवं बरघाट विधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता शामिल होंगे ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय से रवाना होने वाले समस्त भाजपा कार्यकत्र्ता सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में छिंदवाड़ा चौक स्थित में गणेश मंदिर में भगवान गणेश का पूजन कर प्रात: 10:00 बजे सिवनी से बालाघाट के लिये रवाना होंगे ।
बालाघाट सिवनी सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा सिवनी नगर उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, करकोटी मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी, चमारी मंडल अध्यक्ष ओम राजपूत, बीजादेवरी मंडल अध्यक्ष राजीव उईके, बंडोल मंडल अध्यक्ष सुमित राय, मुंगवानी मंडल अध्यक्ष दिलीप सनोडिया, लखवाड़ा मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल, धारना मंडल अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, बरघाट मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन, गंगेरूआ मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन, सुकतरा मंडल अध्यक्ष मानसिंह सनोडिया, कुरई मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित ने समस्त भाजपा कार्यकर्त्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह किया है ।





