छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने छपारा मंडल के ग्रामों में किया चुनावी जनसंपर्क

छपारा यशो:- रविवार 22 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के केवलारी विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने बड़े छपारा से जनसंपर्क अभियान आरंभ किया। अनेक ग्रामों में जनसंपर्क तो कहीं आंगन बैठको के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया और मतदाताओं से भाजपा की प्रदेश में पुन: सरकार के लिये आशीर्वाद प्राप्त किया । श्री पाल ने कहा कि केवलारी विधानसभा से पूरे पाँच साल मेरा जीवंत संपर्क रहा है । लंबे समय तक कांग्रेस के शासन के कारण भारी व्यवस्थाएँ इस क्षेत्र में रही । मैने पूरी क्षमता के साथ विकास के काम किये है यह क्रम निरंतर बना रहे इसके आवश्यक है कि केवलारी विधानसभा से भाजपा की पुन: बड़ी जीत सुनिश्चित हो केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे आमजनता के हित में अनेक योजनाएँ बनाती है परंतु विरोधी प्रतिनिधि होने से जनता को सही तरीके लाभ नहीं मिल पाता विकास के काम नहीं होते । मेरे पाँच साल में जितनी तेजी से विकास के काम हुये है उससे क्षेत्र में बदलाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है । केवलारी विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार भााजपा को इतनी बड़ी जीत प्रदान करे कि इतिहास बन जाये ।
ग्रामो में जनसंपर्क के दौरान राकेश पाल सिंह ने ग्राम के बुजुर्गों का चरणबंदन कर जीत का आशीर्वाद लिया । अपने सघन जनसंपर्क के साथ ही केवलारी विधायक रात्रि के समय भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओ के साथ गाजे बाजे साथ नगर छपारा में दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर माँ के दर्शन कर पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button