WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीष बघेल के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने ग्रामीणो से किया संवाद

 

भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीष बघेल के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने ग्रामीणो से किया संवाद - Seoni News
सिवनी यशो:-सिवनी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में हो रहे उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती मनीषा बघेल के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,
प्रहलाद पटेल कोनियापार, कमल अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकत्र्ता और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और गरीब कल्याण के लिये समर्पित पार्टी है केन्द्र में प्रदेश में आप सभी ने भाजपा को व्यापक समर्थन देकर सरकार की ताजपोशी की है तो विकास की गति कहीं मंद न हो इसके लिये आवश्यक है कि भाजपा विचारधारा वाली प्रत्याशी श्रीमती मनीषा बघेल को इस क्षेत्र से भारी मतों से विजयी बनाये ।
क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि श्रीमती मनीषा बघेल हमारी पार्टी की ओर से समर्थिक प्रत्याशी है जिला पंचायत में इन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर भेंजे क्षेत्र का विकास और सरकार की योजनाएँ सुचारू रूप से संंचालित करने में आसानी होगी हमारी विचारधारा के विपरीत प्रतिनिधि से काम कराने में कठिनाई होती है वह विकास के लिये हमसे गुहार करता है और काम दूसरों के आदेश से करता है । इसलिये पंच से लेकर सांसद तक हमें केवल भाजपा का ही चुनना है यह संकल्प ले लें । श्री राय ने कहा कि श्रीमती मनीषा बघेल को जिला पंंचायत चुनाव में भारी बहुमत के साथ जिताकर भेंजे विकास की गति दुगनी हो जायेगी । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने भी ग्रामीणों से संवाद किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!