सिवनी यशो:- भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा कांहीवाडा निवासी उत्साही भाजपा नेता श्री रमेश राय को जबलपुर मंडल स्तरीय दूरभाष सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। विभाग के एस ओ पी एच पी श्री दिनेश चंद्र द्वारा बी एस एन एल / एम टी एन एल के एम डी को संबोधित पत्र दिनाँक 12 दिसंबर 2023 की प्रतिलिपि श्री राय को प्राप्त हुई है जिसमें उक्त नियुक्ति का उल्लेख किया गया है। ज्ञातव्य है कि श्री रमेश राय सिवनी जि़ले की केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांहीवाड़ा के सक्रिय भाजपा नेता हैं जो कि मंडल अध्यक्ष पद का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं तथा वर्तमान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जि़ला मंत्री तथा भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक श्री राकेश पाल सिंह के सिवनी जनपद में विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं तथा केवलारी विधानसभा जो कि मंडला लोकसभा क्षेत्र का अंग है जहां के सांसद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हैं और श्री कुलस्ते का अगाध विश्वास और स्नेह सदैव श्री राय के साथ रहा है इस तथ्य से समूचा क्षेत्र परिचित है। श्री राय की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Related Articles
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण सबहेडिंग: नई दिल्ली में प्री-बिड मीटिंग को किया वर्चुअल संबोधित, 24 घंटे हरित ऊर्जा आपूर्ति के लक्ष्य पर सरकार का जोर भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के निवेशकों से प्रदेश की ऊर्जा क्रांति में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में की गई घोषणा के अनुरूप प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतियां, त्वरित निर्णय और उत्कृष्ट अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रीवा से मुरैना तक ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ स्थापित कर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। वहीं शाजापुर-नीमच सौर परियोजनाओं ने 2.14 रुपये प्रति यूनिट का रिकॉर्ड न्यूनतम टैरिफ हासिल किया। हाल ही में मुरैना की चार घंटे की स्टोरेज परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर पीपीए हुआ, जो देश की सबसे प्रतिस्पर्धी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में शामिल है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल नई परियोजनाएं स्थापित करना नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना और सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयास से 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की पहल भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सहित टाटा पावर, रिलायंस एनर्जी, टोरेंट पावर, जिंदल रिन्युएबल, एनटीपीसी, अडानी ग्रीन्स, हिंदुस्तान पावर और महिंद्रा सिस्टम सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
July 1, 2026
Check Also
Close


