WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

एसपीएल के रोमांचक मैचों में शतकवीरों ने ग्राउंड में रनो की बौछार की

सिवनी यशो:-सिवनी प्रीमियर लीग स्क्करु का आठवे दिन ओपन वर्ग के खिलाडिय़ों ने रनों की झड़ी लगाई जहा स्वयं महावीर क्लब की ओर से अभिषेक ने व्यक्तिगत 103 रन अपनी टीम के लिए बनाएं तो वही त्रहृस् की ओर से नीरू निर्मलकर ने 110 रन की अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली।
जहां मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने इन खिलाडिय़ों का नगद राशि का पुरस्कार देकर सम्मान किया तो वहीं दर्शकों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर तालिया से हौसला अफजाई की।
सिवनी प्रीमियर लीग स्क्करु के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर गुड्डू संयोजक क़ाबिज़ खान उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे प्रेस नोट जारी करके बताया कि आज का पहला मुकाबला ओपन वर्ग में गुरुनानक क्लब और महामाया वॉरियर के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर महामाया वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 110 रन बनाए महामाया की ओर से धर्मेंद्र ने 35 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए शक्ति ने 3 विकेट प्राप्त किये लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु नानक ने दो विकेट से यह मुकाबला जीत लिया गुरुनानक की ओर से आकाश ने 59 और उनके साथ देते हुए मानस ने 35 रनों की पारी खेली इस मैच के मैन ऑफ द मैच आकाश रहे।
शनिवार का दूसरा मुकाबला आरसीसी मोहगांव और स्वयं महावीर के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर स्वयं महावीर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 158 रन बनाए महावीर की ओर से अभिषेक ने 103 रन की पारी खेली लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी मोहगांव 17 रनों से यह मुकाबला हार गई आरसीसी की ओर से योगी ने अच्छी बल्लेबाजी की इस मैच के मैन ऑफ द मैच अभिषेक रहे।
शनिवार का तीसरा मुकाबला एन बॉस क्लब ओर जी एन एस के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर एन बॉस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और आठ ओवरों में 71 रन बनाए इनकी ओर से सल्लू और कासिम ने 16 रनों की पारी खेली कोई अच्छी गेंदबाजी करते हुए ओमकार ने तीन विकेट प्राप्त किया लक्ष्य पीछा करने उतरी जीएनएस ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया जीएनएस की ओर से कप्तान रूपक ने 36 रनों की पारी खेली वहीं उनके साथ देते हुए ओमकार ने 35 रनों की पारी के लिए और ओमकार इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
शनिवार का चौथा मुकाबला आरसीसी मोहगांव और गुरु नानक क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर गुरु नानक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और आठ ओवरों में 106 रन बनाए गुरु नानक की ओर से हर्षित ने 26 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए मंसाराम और सचिन ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी मोहगांव 11 रनों से यह मुकाबला हार गई आरसीसी मोहगांव की ओर से अक्षय ने 37 रनों की पारी खेली इस मैच के मैन ऑफ द मैच नितेश रहे
शनिवार का पांचवा मुकाबला जीएनएस और सिटी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर जीएनएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 145 रन बनाए जीएनएस की ओर से नीरू ने 110 रनों की पारी खेली वहीं लक्ष्य का पीछे करने उतरी सिटी बॉयज मात्र 68 बना सकी और जीएनएस की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए संकल्प ने पांच विकेट प्राप्त किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच नीरू रहे
शनिवार का अंतिम मुकाबला स्वयं महावीर और महामाया वॉरियर के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 91 रन पर सिमट गई अच्छी गेंदबाजी करते हुए छोटा ने चार विकेट प्राप्त किए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वयं महावीर 10 विकेट से यह मुकाबला जीत गई महावीर की ओर से सुनील ने 44 व उनके साथ देते हुए गोलू ने 44 रनों की पारी खेली इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुनील रहे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!