छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

पुलवामा हमले के शहीदों को नमन कर 40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Chhindwara 15 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:-14 फरवरी 2019 के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गये थे उनकी याद में झंडा वंदन समिति एवं व्यापारी मंडल सिंगोड़ी द्वारा प्रतिवर्ष सिंगोड़ी में विशाल रक्तदान शिविर एवं एक शाम शहीदों के नाम आर्केस्ट्रा का आयोजन कर सभी वीर शहीदों को नमन किया जाता है। इस वर्ष आयोजक मंडल का यह छठवां वर्ष था जिसमें उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन किया ओर सभी वीर शहीदों की याद में 40 रक्तवीरों ने रक्तदान कर भारतीय सेना को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के.एन.कटारे उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन ने की जिनका कार्यक्रम संयोजक निशंक जैन ने आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सर्वश्री पंडित हेमचन्द जैन, द्वारका प्रसाद उसरेठे, कन्हैयालाल चौरसिया, नितिन जैन नाना छिंदवाड़ा, इलमन मिस्किनी, अंसार अंसारी, नवीनकुमार जैन, सन्तोष मालिक, पवनराव सोनी, सुनील ताम्रकार, राजा जैन, अलीम चाचा, अभिलाष जैन, राजेश जैन चंचल, गगन जैन, संजय, पिंकू, बंटी, आकाश, बद्री भाई सहित नगर प्रेम क्लब सिंगोड़ी उपस्थित था। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला ब्लड बैंक के साथ सभी सदस्यों सहित पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिनका आयोजक मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान

रक्तवीर निशंक जैन, गगन जैन, जितेन्द्र सोनी, राहुल चौरसिया समकित जैन, मनोज चंद्रवंशी, मुजीम सवारी, आकाश ताम्रकार, करण कुमरे, अमनोल टेकरे, देवेंद्र साहू, अंशुल सोनी, पुष्पकुमार साहू, दिप्पु शहगैया, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद फैजान, प्रदीप नेमा, राजा वर्मा, निखलेश प्रजापति, मनीश प्रजापति, जुनैद मिस्किनी,राही राज जैन ,प्रखर जैन, मोहित साहू, मोहमद सरताज, शिवपाल भारती सहित अन्य रक्तदान दाता सम्मिलित हुए सभी को समिति एवं जिला ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!