मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने खैरी शक्ति केन्द्र पहुँचकर सदस्यता अभियान की बैठक ली
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत 19 सितंबर को लखनवाड़ा मंडल के ग्राम शक्ति केंद्र खैरी अंतर्गत ग्राम पलारी बूथ क्रमांक 313 में मंडल प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल द्वारा सदस्य बनाया गया जिसमें आईटी सेल के कपिल पांडे सांसद प्रतिनिधि ग्राम के मनोज साहू सुनीता सतनामी एवं भारतीय जनतापार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को सदस्यता अभियान के तहत मोबाईल के माध्यम से सदस्य बनाया एवं आग्रह किया कि सभी अपने परिचित व्यक्तियों एवं वैचारिक रूप से भाजपा समर्थित व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनाये उन्होंने भाजपा के कार्यकत्र्ताओं से कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं कार्यशैली समझते हुये सदस्यता अभियान को पूरी क्षमता के साथ अपने बूथ पर चलाये हर व्यक्ति के पास जायें और उन्हें भाजपा से जोडऩे के लिये जुट जाये । सदस्यता अभियान भाजपा का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ।



