मध्यप्रदेशसिवनी

बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता रथ यात्रा का छपारा में हुआ प्रवेश

जगह-जगह हुए विभिन्न कार्यक्रम,  गणमान्य नागरिक एवं जन प्रतिनिधि हुए उपस्थित

    सिवनी यशो:- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वभाव स्वच्छता -संस्कार स्वच्छता” थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में सिवनी जिले मे भी अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों ने अपनी गति पकड़ ली है। इस तारतम्य दिनांक 17 सितंबर से बैनगंगा नदी के उद्गम स्थल मुंडारा से प्रारंभ हुई। बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता रथ यात्रा का आज विकासखंड छपारा के बैनगंगा नदी के दांये तट के गांवों में भ्रमण हुआ। यात्रा का स्वागत जगह जगह ग्रामीणों के द्वारा किया गया।
बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता रथ यात्रा का छपारा में हुआ प्रवेश - Seoni News
   इसी क्रम में आज ग्राम पायलीकला, पायलीखुर्द, पांडिवाडा, जूनापानी, छपाराखुर्द ग्रामों में यात्रा दल ने भ्रमण करते हुए विभिन्न गतिविधिया आम नागरिकों और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर की. जिसमें स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता संवाद, रैलियां, बैनगंगा घाट सफाई, घाटों के किनारे पौधारोपण, स्वच्छता संकल्प शपथ आदि कार्यक्रम किए गये. गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता सेवा पखवाडा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश और मार्गदर्शन में जिले की जीवन दायींनि बैनगंगा नदी को साफ़, स्वच्छ, सुंदर और अविरल बनाने के उद्देश्य से बैनगंगा नदी स्वच्छता सेवा जागरुकता यात्रा रथ जिले के भ्रमण पर है। जो स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का संदेश प्रचारित कर रहा है।
बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता रथ यात्रा का छपारा में हुआ प्रवेश - Seoni News
    आज छपारा के विभिन्न आयोजनो में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए जिसमें प्रमुख रूप से छपारा नगर परिषद की अध्यक्ष निशा पटेल, उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह, पार्षद शिवनीता सिंह, सीईओ जनपद पंचायत सुनील दुबे, सीएमओ नगर परिषद गोपाल भारती, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक जानकी कौशले, पंचायत समन्वय अधिकारी टी पी झरिया, स्वच्छ भारत मिशन की विकासखण्ड समन्वयक मनीषा तिवारी, कार्यक्रम के नोडल भरत परमार,  कार्यक्रम को लीड कर रहे जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनिल चौरे सहित सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्कूली बच्चे एवं शिक्षकों का सहयोग रहा. यात्रा दल के साथ चल रहे जऩ अभियान परिषद की टीम जिनमे आशीष राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, लेखराम, चंद्रकांत राठौर, संजय बंजारा, सुरेंद्र रजक,  लोकेश साहू,  कन्हैया नागेश,  अजय साहू का सराहनीय सहयोग रहा। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button