छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

11 साल संकल्प से सिद्धि अभियान पर भाजपा जिला कार्यशाला (06 जून)आज

Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार दिनांक 06 जून 2025, दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित की गई है । कार्यशाला हेतु आपेक्षित सदस्यों का सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पंजीयन किया जावेगी। पंजीयन उपरान्त जिला कार्यशाला प्रारंभ होगी। कार्यशाला में भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, जिला भाजपा संगठन प्रभारी संतोष पारिक, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह सहित जिले के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला हेतु आपेक्षित श्रेणी में जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, वर्ष 2023 के विधानसभा प्रत्याशी, आगामी कार्यक्रम की जिला टोली एवं मंडल टोली तथा कार्यक्रम के मंडल प्रभारी होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी कार्यक्रम में 11 साल संकल्प से सिद्धी तक अभियान हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जिला टोली संयोजक टीकाराम चन्द्रवंशी, विश्व पर्यावरण दिवस जिला संयोजक गुरजीत सिंह शंटी बेदी, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला संयोजक नीरज भारद्वाज, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस जिला संयोजक धर्मेन्द्र मिगलानी, आपातकाल के काला अध्याय का 50वां वर्ष जिला संयोजक विजय पांडे को नियुक्त किया गया है ।

11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत 11 जून को बुद्धिजीवियों के साथ बैठक, प्रेसवार्ता तथा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी साथ ही जिला बैठक के उपरान्त मंडलों, शक्ति केंद्रों में बैठके एवं मोहल्ला तथा पंचायत चौपाल आयोजित करके विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!