वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने पौधारोपण एवं संगोष्ठी
Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत जरुरी है। बिना स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ वातावरण के एक अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती है । उक्त आशय की जानकारी देने के लिए 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 03 खजरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी एवं पौधारोपण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रचार अधिकरि राम सहाय प्रजापति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायधीश/ सचिव राकेश सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबड़ागड़े, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमति जानकी लीलारे, इको क्लब के जिला नोडल अधिकारी विनोद तिवारी, पर्यावरणविद श्यामलराव, डीएन अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुश्री सुनीता उगले, सहायिका श्रीमति लता ठाकरे सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी महिलायें व किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं ।



