WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

स्थापना दिवस पर वर्चुअल मंच से मिला बड़ा संदेश: 27 मंडलों में लहराया पार्टी ध्वज

बूथ से लेकर जिला मुख्यालय तक भाजपा का जलवा, सिवनी में दिखी संगठन की ताकत

भाजपा स्थापना दिवस सिवनी में संगठन शक्ति का भव्य प्रदर्शन, मुख्य समारोह में जिलाध्यक्ष का प्रभावी संबोधन

Seoni 06 April 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिलेभर में अभूतपूर्व उत्साह, संगठनात्मक अनुशासन और भव्यता के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सभी 27 मंडल मुख्यालयों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस दिन को संगठन समर्पण के उत्सव के रूप में स्थापित किया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भाजपा का ध्वज फहराया, सोशल मीडिया पर सेल्फी साझा की और पार्टी के प्रति अपने आत्मीय भाव का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।

सिवनी भाजपा स्थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम मीना बिसेन
भाजपा स्थापना दिवस सिवनी – ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शामिल कार्यकत्र्ता

इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप से व्यापक स्वरूप दिया गया, जिसमें बूथ स्तर तक ध्वजारोहण, जनसंपर्क, दीपोत्सव और सजावट के कार्यक्रमों के साथ प्रदेश स्तर के वर्चुअल संबोधन ने पूरे आयोजन को एक नई ऊँचाई प्रदान की।

जिला कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम और ध्वजारोहण

जिला भाजपा कार्यालय में प्रात: 10:00 बजे जिलाध्यक्ष मीना बिसेन द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आयोजित मुख्य समारोह में जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभा आयोजित हुई, जिसमें संगठन के इतिहास, विचारधारा और उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

सिवनी भाजपा स्थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम मीना बिसेन
भाजपा स्थापना दिवस सिवनी – प्रदेश से प्रसारित वर्चुअल कार्यक्रम का श्रवण करते पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन का मुख्य संबोधन

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि भाजपा की स्थापना केवल एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी आज जिस ऊँचाई पर पहुँची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना के साथ कार्य करें।

सिवनी भाजपा स्थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम मीना बिसेन
भाजपा स्थापना दिवस सिवनी – विधायक दिनेश राय का मुनमुन का संबोधन

विधायक दिनेश राय मुनमुन का उद्बोधन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की पहचान उसके कार्यकर्ता आधारित संगठन और राष्ट्रवादी सोच से है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

सिवनी भाजपा स्थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम मीना बिसेन
सिवनी भाजपा स्थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम मीना बिसेन

पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन के विचार

पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन ने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता का इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा ने पार्टी को देशभर में एक मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को जोडऩे के लिए प्रेरित किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे का संबोधन

पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक नरेश दिवाकर के विचार

पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है और इसी सोच के कारण आज वह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

सिवनी भाजपा स्थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम मीना बिसेन
भाजपा स्थापना दिवस सिवनी – कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों को पार्टी का ध्वज वितरण

सम्मान, मिष्ठान वितरण और साज-सज्जा

कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा बूथ प्रमुखों को भाजपा ध्वज वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंगोली, पुष्प सज्जा और आकर्षक विद्युत सज्जा के माध्यम से कार्यालय को उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रदेश स्तर का वर्चुअल संबोधन बना आकर्षण

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रात: 11:30 बजे प्रदेश कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठन की दिशा, आगामी योजनाओं और कार्यकर्ता भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।

आईटी विभाग ने संभाली तकनीकी व्यवस्था

वर्चुअल कार्यक्रम की संपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाएँ भाजपा आईटी विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संभाली गईं। जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी के नेतृत्व में लाइव प्रसारण बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। इस दौरान जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश बघेल एवं संचालन गजानंद पंचेश्वर द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं का सम्मान और बूथ अध्यक्षों को पार्टी ध्वज सौंपा गया। पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष द्वय युवराज राहांगडले एवं अभिषेक दुबे ने मिष्ठान वितरित कर कार्यकत्र्ताओं को शुभकामनाएँ दी।

मंडलों और बूथों पर भी दिखा उत्साह

जिले के सभी 27 मंडलों और बूथों पर भी स्थापना दिवस पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। प्रत्येक मंडल में निर्धारित प्रभारी एवं वक्ताओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर, सोशल मीडिया पर सहभागिता दर्ज कराते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की। पुष्प सज्जा, दीपोत्सव और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से यह आयोजन केवल औपचारिक न रहकर संगठनात्मक एकजुटता और उत्सव का प्रतीक बन गया। https://www.bjp.org/hi/pressreleases/salient-points-speech-honble-bjp-national-president-shri-nitin-nabin-while-addressing-party-karyakartas-occasion-bjps-47th-sthapna-diwas

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!