WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अटल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युगयुगातंर तक प्रेरणादायी रहेगा – आलोक

भाजपा जिला कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनायी गयी अटल जी की सौवीं जयंती

सिवनी 25 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न, अटल बिहारी की सौंवी जन्मजयंती जिला भाजपा कार्यालय में पूर्ण गरिमा के साथ मनायी गयी । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में अटल विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित अटल जयंती के इस कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया,ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित संबोधन दिया । सभी वक्ताओं ने अटल विचार के संयोजक तरूण मुनिया टांक के आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि अटल जी ऐसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी है जिन्हें युगयुगांतर तक स्मरण कर प्रेरणा प्राप्त की जाती रहेगी । अटलजी ने सिद्धांतों की राजनीति से कभी समझौता नहीं किया । श्री दुबे ने कहा कि भाजपा को उन्होंने शुचिता की राजनीति करने वाले दल के रूप में पहचान दी । उन्होंने सत्यनिष्ठ और चरित्र की राजनीति को प्राथमिकता दी ।

अटल जी के सोच को हमारी सरकार धरातल पर उतार रही है – दिनेश राय

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी हमारी श्रद्धा के केन्द्र है और भाजपा के हर कार्यकत्र्ता को ही नहीं अपितु हर राजनैतिक कार्यकत्र्ता के लिये प्रेरणा देने वाले युगपुरूष है । विधायक दिनेश राय ने कहा कि अटलजी की नदी से नदी को जोडऩे वाली सोच को हमारी सरकार धरातल पर लाकर देश को समृद्धशाली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है । श्री राय ने कहा कि अटल जी के विचार के अनुरूप भाजपा के कार्यकर्ता देश को संवारने के लिये पूरी ताकत से लगा है और हमारी विचारधारा का मूल राष्ट्रवाद है ।

अटल जी ने दीनहीनों की चिंता की – नीता पटेरिया

पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कहा कि अटलजी ने देश को सम्मान दिलाने के लिये हर संभव प्रयास किये और दुनिया को यह बताया कि भारत दीन हीनों का नहीं अपितु दुनिया को दिशा देने वाला समृद्धशाली देश है । पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क जैसी योजनाओं के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोकर यातायात सुलभ बनाकर विकास की गति को तेज किया और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उकेरा प्रत्यक्षत: लाभ सिवनी में दिखाई दे रहा है । देश के साहस को दुनिया के सामने दिखाने के लिये पोखरण परमाणु परिक्षण किया । राजनैतिक क्षेत्र में शुचिता का उन्होंने जो उदाहरण दिया देश के इतिहास में हमेशा सुखद और मार्गदर्शी रूप से अंकित रहेगा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अटलजी तैलचित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ काव्यांजलि प्रतिष्ठित कवि क्रमश: रामकुमार चतुर्वेदी, रमेश चातक एवं जगदीश तपिश ने प्रदान की ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया । वेदसिंह ठाकुर, कीरत सिंह बघेल, वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह बघेल, प्रहलाद पटेल, ओम दुबे, नरेन्द्र टांक, सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्षगण बूथ समितियाँ एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । सभी उपस्थित जनों को भगवान श्रीराम का सुंदर और आकर्षक चित्र भेंट किया गया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अटल विचार मंच के शिवसनोडिया, नरेन्द्र ठाकुर, मनोज नामदेव, निरंजन मिश्रा, अरविंद बघेल, दीपक ठाकुर, मनीष तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!