भाजपा नेता व उनके पुत्रों की शहर में चल रही खुली गुंडागर्दी: मागो
शहर व जिले की बिगड़ रही फिजा
Chhindwara 14 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जिला मुख्यालय पर लगातार भाजपा के छुटभैया नेताओं, कार्यकर्ताओं व नेता पुत्रों का आतंक बढ़ते जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना आदत में सुमार हो चुका है और भाजपा चाल, चरित्र व चेहरे की दुहाई देती है। उक्त उदगार नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने भाजपा नेता व उसके पुत्रों के द्वारा की गई गुंडागर्दी के खिलाफ व्यक्त किए हैं।
श्री मागो ने कहा कि शहर के दशहरा मैदान के सामने स्थित एक आइस्क्रीम पार्लर पर भाजपा नेता विजय पांडे के पुत्रों ने सर्वप्रथम वहां उपस्थित युवा पीढ़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो युवाओं ने विरोध किया। परिणाम स्वरूप विजय पांडे के पुत्रों ने मारपीट कर भाजपा के संस्कारों का परिचय दिया। माहौल बिगाड़ और पुलिस पहुंची तो बीच बचाव करने के लिए भाजपाई विजय पांडे भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने एक बार भी यह नहीं सोचा की अपराध को अंजाम देने वाले पुत्रों को वह सत्ता का संरक्षण दे रहे हैं। श्री मागो ने अंत में कहा कि पुलिस व प्रशासन भाजपा नेता व उनके पुत्रों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें ताकि पुन:कोई भी भाजपा नेता व उसके पुत्र व परिवार के सदस्य ऐसी हिमाकत ना कर सकें।



