WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठक 04 अप्रैल को

सिवनी 02 अप्रैल 2025 

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी आगामी 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से 25 अप्रैल तक प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी । आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय बारापत्थर सिवनी में 04 अप्रैल शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गयी है । इस बैठक में सांसद, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, नगर पालिका एवं नगर परिषदों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, एवं पार्षद गण उपस्थित रहेंगे ।

उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने देते हुये बताया कि गत दिवस भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन शामिल हुई थी जिसमें संगठन की आगामी रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । प्रदेश की आयोजित बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुसार संगठनात्मक कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी तरीके से संपन्न कराने के लिये कार्यक्रमों के लिये विधानसभा स्तर पर 11 सदस्यीय समितियों का गठन किया गया है । इसके साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस और डां. अंबेडकर जयंती के लिये जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है ।

श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस 06 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिती में पदाधिकारियों की बैठक बुधवार 02 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय बैठक की गयी । जिसमें चर्चा की गयी है कि 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर बूथ पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे और भाजपा की विचारधारा, उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यह आयोजन सिर्फ औपचारिकता न हो, बल्कि इसे एक प्रभावी जनसंपर्क अभियान के रूप में संचालित किया जाए। इसके अलावा, 8 और 9 अप्रैल को जिले के मंडल या विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाना है । जो पार्टी द्वारा निर्धारित तीन विषयों पर आधारित होगा ।

इसी दौरान 07 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच गांव चलो अभियान किया जायेगा जिसमें मंडल अध्यक्ष जनपद सदस्य और पार्षद से ऊपर के समस्त पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होकर एक दिन पार्टी द्वारा निर्धारित ग्राम रहकर पार्टी के निर्धारित बिंदुओं पर ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें पार्टी की उपलब्धियों एवं विचारधारा से परिचित कराना हे ।

भाजपा 14 अप्रैल को भारत रत्न डां. भीमराव अंबेडकर जयंती मनायेगी यह कार्यक्रम पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया जायेगा । जयंती के एक दिन पूर्व अंबेडकर प्रतिमाओं के समीप साफ सफाई एवं दीपोत्सव आयोजित किया जायेगा तथा 14 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करने के साथ अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और संगठन आधारित पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस से 25 अप्रैल तक चलने वाले संगठन के कार्यक्रम में पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि वह घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने से ही पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 10 से 15 कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज में व्यापक परिवर्तन लाना है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!